जवाहर नवोदय विद्यालय बजौरा में ‘बैगलेस डे’ पर नशामुक्ति व फूड वेस्टेज जागरूकता कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-03-07 at 6.37.12 PM

CHANDAN.

शेरघाटी/डोभी। गया जिले के डोभी प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, बजौरा में ‘बैगलेस डे’ और पेस सेटिंग एक्टिविटी के तहत “विकसित भारत के लिए नशामुक्ति” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों और भोजन की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में हजारीबाग की संस्था हेल्पिंग इंडिया, फीडिंग इंडिया के मुख्य सलाहकार जितेंद्र कुमार भारतीय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी पर चिंता जताई। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा बजौरा गांव के प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डाइनिंग हॉल में बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, जहां विद्यार्थियों ने भोजन ग्रहण किया और उन्हें भोजन को बर्बाद नहीं करने का संदेश दिया गया।पेस सेटिंग एक्टिविटी के तहत फूड वेस्टेज विषय पर भी विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया के संस्थापक अभिजीत कुमार ने बताया कि भोजन की बर्बादी रोककर उसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को भोजन की महत्ता समझाते हुए इसे बर्बाद नहीं करने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन उप-प्राचार्य एन.एन. मिश्रा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य भुवनेश्वर साहा, कार्यक्रम संचालिका नेहा कुमारी चौधरी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।