मोरहर नदी से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, माइनिंग विभाग को सौंपने की तैयारी

Correspondent.

परैया: थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गियां बिगहा मोरहर नदी घाट से अवैध रूप से बालू लादकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि अवैध खनन का मामला होने के कारण ट्रैक्टर को माइनिंग विभाग के हवाले किया जाएगा।

माइनिंग विभाग के द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।