रूद्रा राइडर्स ने पाँच विकेट से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
चंद्रमोहन चौधरी .
बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर गांव में आर. आर. शर्मा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रूद्रा राइडर्स की टीम ने पाँच विकेट से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। जिसमें फाइनल मुकाबला रूद्रा राइडर्स और माधव महारथी टीम के बीच हुआ। 6 सीमित ओवर के इस मैच में रूद्रा राइडर्स की टीम टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। माधव महारथी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 38 रन बना सकी। जिसका पीछा करते हुए रूद्रा राइडर्स ने पाँच विकेट से मैच जीत लिया।
मैच काफी रोमांचक रहा। जीत अंतिम गेंद पर हुई। इस टूर्नामेंट में मैच ऑफ द सीरीज माधव महारथी टीम के लालू यादव, मैन ऑफ द मैच रूद्रा राइडर्स टीम के अंकित कुमार तथा बेस्ट बॉलर का पुरस्कार निरज राय को दिया गया। एंपायर की भूमिका हरेंद्र शर्मा और सुशील भारती ने निभाया। जबकि स्कोरर सोनू राय रहे। शक्ति प्रकाश अपनी आकर्षक हिन्दी और भोजपुरी में कमेंट्री कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर ट्रस्ट के संचालक राजीव रंजन, रवि रंजन, राकेश रंजन, मंटू राय, शशीकांत शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।