टिकारी अनुमंडल का 31वां स्थापना वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न

WhatsApp Image 2025-12-29 at 6.21.59 PM

— टिकारी डाक बंगला से निकाली गई प्रभात फेरी जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया.
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार )-टिकारी अनुमंडल का 31वीं स्थापना वर्षगांठ मंगलवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न हो गया. इस अवसर पर सुबह 9 बजे टिकारी डाकबांग्ला से प्रभात भेरी निकाली गई, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन के जगह प्रतिनिधि के रूप में टिकारी प्रखंड पदाधिकारी उपस्थित दिखे. जो नगर के मुख्य बाजार से होते हुए प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने अनुमंडल कार्यालय परिसर तक पहुंची। प्रभात भेरी में टिकारी राज इंटर कॉलेज के सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेन्द्र पासवान, टिकारी अनुमंडल संघर्ष समिति के संयोजक अबरार आलम, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर, टिकारी नगर परिषद के अध्यक्ष अज़हर इमाम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।स्थापना समारोह के अवसर पर अनुमंडल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशांत कुमार चंचल, प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेन्द्र पासवान, अबरार आलम, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर एवं प्रो. मुद्रिका प्रसाद नायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमित कुमार धन्नु, सुशील कुमार मिश्रा सहित कई कलाकारों ने गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन ने टिकारी अनुमंडल आंदोलन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनके संघर्ष 9को याद किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा दी और अनुमंडल स्तरीय सभी सुविधाएं आम जनता तक सुचारु रूप से पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशांत कुमार चंचल ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगा। वहीं, संयोजक अबरार आलम ने टिकारी को अनुमंडल बनाए जाने के संघर्ष की पूरी पृष्ठभूमि को विस्तारपूर्वक रखा। डॉ. शत्रुघ्न दांगी ने टिकारी महोत्सव की शुरुआत कराने की मांग उठाई।कार्यक्रम का संचालन संजय अथर्व ने किया।सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर के सुझाव पर कार्यक्रम स्थल पर टिकारी के ऐतिहासिक स्थलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा।इस अवसर पर 19 प्रतिभावान छात्रों, टिकारी अनुमंडल संघर्ष समिति के सभी सदस्यों, अनुमंडल के समस्त पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वही अनुमंडल कार्यालय के कर्मी राजेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक प्रयास किया, जिसके लेकर स्थानीय लोगों ने काफी सराहा एवं धन्यवाद दिया. इसी तरह सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी एवं कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिभाएं प्रदर्शित किया गया. सत्यम कुमार ,आस्था मिश्रा, प्रिंस कुमार राज, स्नेहा कुमारी ,ज्ञान प्रकाश, आदित्य राणा, आयुषी कुमारी, उत्पल कांत, सुश्री प्रेरणा श्री, साकेत कुमार, पीयूष कुमार, अभिषेक कुमार ,कोमल कुमारी, कुंती नैंसी ,पलक कुमारी, सौरव राज, डोली कुमारी एवं स्वीटी कुमारी ने भी अपना प्रदर्शन करते हुए जिला प्रखंड एवं राज्य में अपना कला का छाप छोड़ी है. जिसके लेकर अभिभावको एवं स्थानीय लोगों में काफी उत्साह तथा उमंग देखा गया.