टिकारी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के फाउंडर सदस्य स्व महावीर प्रसाद जैन की मनाई द्वितीय पुण्यतिथि समारोह

WhatsApp Image 2026-01-03 at 7.53.59 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार )- टिकारी के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फाउंडर सदस्य स्व महावीर प्रसाद जैन जी के द्वितीय पुण्यतिथि समारोह मनाया. कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उपस्थित लोगों ने स्व महावीर प्रसाद जैन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए अमर रहे की नारा बुलंद किया। इस बीच स्व जैन जी के धर्मपत्नी कंचन प्रभा जैन के कर कमलों द्वारा असहाय, वृद्ध, दिब्यांग के बीच गर्म कंबल का वितरण किया गया।

मौके पर पुत्र वधु सिंधु जैन, पुत्र संजय जैन, मुकेश जैन, राजेश जैन, पौत्र सागर जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता में शिवबल्लभ मिश्र, सुधांशु सिंह, विक्की कुमार,बलिंद्र सिंह, जगत राम, सुभाष प्रसाद, किशोर रावत, पत्रकार अजय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे.द्वितीय पुण्यतिथि पर भाजपाई की उमड़ी सैलाव,दी गई श्रद्धांजलि .