टिकारी नगर व्यावसायिक संघ के तत्वाधान में रविवार को दोपहर-1:30 बजे समर्पण समारोह एवं कंबल वितरण का किया जाएगा आयोजन
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार)- गया जी जिला के टिकारी नगर व्यावसायिक संघ के तत्वाधान में रविवार को दोपहर 1:30 बजे टिकारी थाना के निकट बुद्धिजीवियों एवं व्यवसाईयों के सहयोग से समर्पण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में खुशी बाटो, खुशी रहो विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन की जाएगी. तथा कंबल वितरण का आयोजन भी किया जाएगा.
उक्त जानकारी टिकारी के सामाजिक कार्यकर्ता एवं टिकारी नगर व्यावसायिक संघ के गौरी शंकर केसरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही.टिकारी नगर व्यावसायिक संघ के तत्वाधान में रविवार को दोपहर-1:30 बजे समर्पण समारोह एवं कंबल वितरण का किया जाएगा आयोजन- गौरी शंकर केसरी.
-बुद्धिजीवियों एवं व्यवसाईयों के सहयोग से खुशी बाटो, खुशी रहो विषय पर एक विचार गोष्ठी का किया जाएगा आयोजन.
