टिकारी नगर परिषद के सभा कक्ष में जनहित के मुद्दों पर स्थानीय विधायक के साथ नगर सभापति ने किया अहम बैठक

WhatsApp Image 2025-12-23 at 9.51.07 AM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार )- टिकारी नगर परिषद के सभा कक्ष में स्थानीय विधायक के साथ नगर परिषद सभापति एवं अन्य प्रतिनिधियों ने जनहित के मुद्दों पर विचार विमर्श किया। जिसमें कई समस्याओं पर विचार विमर्श तथा मंथन किया गया . इस संबंध में नगर परिषद सभापति अजहर इमाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बहुत सारा समस्या पुलिस व प्रशासन की मदद से सम्भव है, फिलहाल कुछ पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बचते हुए दिख रहें, जबकि उन्हें इस बैठक में शामिल होनी चाहिए थी, यदि वो यकीनन ब्यस्त थे ,तो किन्हीं को बतौर प्रतिनिधि (majistrate)प्रतिनियुक्त करनी चाहिए थी। यदि आने वाले दिन भी ऐसा ही रवैया रहा, तो यकीनन इस बात से तो यह स्पष्ट होता है की उन्हें जनता की सेवा से कोई मतलब नहीं ,सिर्फ तनख्वाह लेना पसंद रखते हैं। उन्होंने आगे जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि मैं आप सबो को यकीन दिलाना चाहूँगा कि आनेवाले वक़्त में आप की हक़ की लड़ाई के लिए यदि स्थानीय प्रशासन की मदद नहीं मिली, तो मैं आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाऊंगा. तथा वरीय अधिकारियों के समक्ष भी बातों को मजबूती से रखूंगा। उन्होंने कहा कि वैसे आज जो अहम बैठक हुई है, और जो विचार आये व निर्णय लिए गए , उनमे नगर परिषद टिकारी में जाम की समस्या व सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के बावजूद भी अपराध का ग्राफ कम नहीं हुआ तो पुनः बैठक कर एक आखिरी प्रयास करूंगा . ताकि सब बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि

आज की बैठक नवनिर्वाचित विधायक अजय कुमार दांगी जी का पहली बैठक थी ,उन्हें स्वागत कर बैठक में माननीय पार्षदगणों से परिचित कराकर बैठक की कार्यवाही शुरुआत की गई।इसके अतिरिक्त बैठक में शामिल होने वालों में कार्यपालक पदाधिकारी, कनीय अभियंता, विधुत सहायक अभियंता (आपूर्ति), अनुमंडलीय अस्पताल से बतौर प्रभारी चिकित्सक प्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालय से प्रतिनिधि/ प्रधानाध्यापक ,मीडियाकर्मिगण, दरोगा कन्हैया कुमार,विभिन्न राजनैतिक दल के नेतागण व सामाजिक कार्यकर्तागण ,जिला परिषद सदस्य -सुरेश प्रसाद यादव जी के अलावे अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे .