29 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को टिकारी अनुमंडल का मनाया जाएगा स्थापना समारोह दिवस- मोहम्मद अबरार आलम

WhatsApp Image 2025-12-27 at 7.50.44 AM

विश्वनाथ आनंद
टिकारी (बिहार)- गया जी जिला के टिकारी अनुमंडल परिसर में 29 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को टिकारी अनुमंडल का स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मोहम्मद अबरार आलम ने कही. उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी टिकारी अनुमंडल परिसर में टिकारी अनुमंडल का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि प्रातः 8:00 बजे प्रभात फेरी कार्यक्रम की जाएगी. तथा 11:00 बजे से अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थापना दिवस समारोह ,सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि भवदीय के रूप में टिकारी अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन( बि. प्र. से.) बिहार होंगे.