कड़ाके की ठंड से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार)- बिहार के औरंगाबाद में लगातार कड़ाके की ठंड बढ़ने से आमजन जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ घर से लोगों को निकलना दुश्वार हो गया है . एक तरफ कोहरे का मार तो दूसरी तरफ पछिया हवा का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बताते चलें कि जिला प्रशासन ने बिहार सरकार के दिशा- निर्देश के आलोक में कड़ाके की सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया है. कई बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों ने गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया. अंचल कार्यालय नबीनगर के दिशा- निर्देश के आलोक में प्रत्येक पंचायत में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है. ताकि ठंड के प्रकोप से लोगों को राहत मिल सके.
जब संवाददाता ने कई क्षेत्रों का दौरा किया तो ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के आलोक में चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था किया गया है. जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है. इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन को शुक्रिया अदा किया है. ग्रामीणों की बात मानी जाए तो कहना है कि कई वर्षों के बाद बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के दिशा- निर्देश के आलोक में ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था किया गया. जो सराहनीय कदम है. हालांकि कड़ाके की सर्दी पड़ने से सड़कों पर वाहनों की गति काफी धीमी देखी गई. तथा सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आदर्श सदर अस्पताल का दौरा किया. तथा मरीजों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर कई दिशा- निर्देश दी.