तेजस्वी प्रसाद यादव होंगे बिहार के मुख्यमंत्री- विनय कुशवाहा

Manoj kumar.
वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के खंजाहांपुर गांव में तेजस्वी प्रसाद यादव जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए विनय कुशवाहा ने महिलाओं बुद्धिजीवियों के साथ एक बड़ी जनसभा किया।इस मौके पर बिहार प्रदेश के सचिव विनय कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव जी का माई- बहिन मान योजना ₹2500 प्रत्येक माई बहिन को प्रति महीने देने की घोषणा 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा ₹500 में गैस सिलेंडर सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ₹1500 प्रति महीने एवं युवाओं को नौकरी एवं रोजगार बिहार में कल कारखाना की स्थापना 65% युवाओं को आरक्षण को संविधान के नवमी अनुसूची में शामिल करवाने निजी क्षेत्र के नौकरियों में भी आरक्षण का प्रावधान करने सहित बिहार के विकास के लेकर तेजस्वी जी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
हजारों की तादाद में महिलाओं की भीड़ ने हाथ उठाकर तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर रामजी प्रसाद कुशवाहा लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा विजय कुमार सिंन्हा वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय जनता दल मोहम्मद छोटू पप्पू कुशवाहा, आशीष कुशवाहा गुड़िया कुमारी मुन्नी देवी रवींद्र वर्मा रामसागर प्रसाद राजेंद्र यादव छोटेलाल यादव सहित हजारों महिलाएं शामिल हुई और तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया