शहर वासियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ने मनाया होली उत्सव,गया शहर वासियों को दी शुभकामनाएं -डॉ प्रेम कुमार
DHIRAJ.
गया जी।विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के साथ गया टाउन स्थित धर्मसभा भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।इस अवसर पर डॉ प्रेम कुमार ने सभी के साथ गुलाल खेलकर होली की खुशियां साझा कीं तथा मिठाइयां बांटकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने का मअवसर है। यह पर्व हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि गया की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता की परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्साह, उल्लास और भाईचारे का वातावरण बना रहा है।इस अवसर पर प्रेम सागर, कौशल प्रताप, अनूप केडिया, विपेंद्र अग्रवाल, वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी, सुनील कुमार सिन्हा, पम्मी सिंह, शंभु यादव, अशौक कुमार गुप्ता,नितयम राज,पप्पू चंद्रवंशी, राजनंदन गांधी, विकास कुमार, विक्की शर्मा, डब्लू राय, देवानंद पासवान, धीरेंद्र धीरू, हरि यादव, सूरज राणा, टिंकू गोस्वामी, राजेश मस्तान, सरयू रजक, अशोक साहनी, अनिल गुप्ता, निशांत कुमार, ऋषि लोहानी, सोनू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।