शहीद प्रदीप कुमार की 6वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
PREM KUMAR.
परैया प्रखंड (गया)। कोलकाता में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सीआईएसएफ जवान प्रदीप कुमार की 6वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव ग्राम इंग्लिश, पंचायत परैया (परैया प्रखंड) में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।इस अवसर पर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद प्रदीप कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदीप कुमार ने कोलकाता में सीआईएसएफ ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कुलदीप कुमार, सूरज प्रियादर्शी, अनीश कुमार, गौरव कुमार, आयुष कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार, रंजीत दास, दिलीप दास, निखिल राज, अंकित कुमार, विजय कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद की स्मृति में एकजुट होकर देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा शहीद की वीरगाथा को याद करते हुए गांववासियों ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।