गया के तीरंदाजों ने नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण सहित चार पदक
DHIRAJ.
आंध्रप्रदेश के गुंटूर में आयोजित हो रही प्रतियोगिता
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक का रहा है स्पोट
गयाजी। जिले के तीरंदाजों ने नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण सहित चार पदक अपने नाम किया। आंघ्रप्रदेश के गुंटूर में आयोजित द्वितीय एनटीपीसी चेरूकुरी वोल्गा मेमोरियल किड्स अंडर 13 ओपेन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता हो रही है। इस प्रतियोगिता के अंडर 13 इंडियन राउंड में करण कुमार ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं इस प्रतियोगिता में रणवीर राज ने कास्य पदक अपने नाम किया। अंडर 13 रिकर्व राउंड में रूद्र प्रताप सिंह ने 360 में 353 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
ओलंपिक राउंड में भी करण ने जीता गोल्ड
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तीरंदाजी कोंच जय प्रकाश ने बताया कि पहले दिन करण कुमार ने अंडर 13 इंडियन राउंड के इंडिव्युजल में 352 अंक प्राप्त कर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं रणवीर राज ने 349 अंक प्राप्त कर कास्य पदक अपने नाम किया। वहीं दूसरे दिन ओलंपिक राउंड में करण ने एक बार फिर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह जीत इन खिलाड़ियों के मेहनत का है। अभी और गेम बाकी है जिसमें गया जी के तीरंदाज बेहतर प्रदर्शन कर पदक अपने नाम करेंगे। उन्होनें कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्र शंकरण का काफी योगदान रहा है। वह हमेशा स्पोट करते रहे है। तीरंदाजों के जीत पर मगध आरर्ची फाउंडेशन के अध्यक्ष डा रतन कुमार, कोषाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, रोटरी गया सिटी के राजकुमार दुबे, डा अमिता सिन्हा, जिला खेल अधिकारी नीतू कुमारी,बिहार तीरंदाज़ी संघ के सचिव मनोज कुमार,गौतम कुमार,अंजू कुमारी,पवन कुमार,चंदन कुमार सिंह अनामिका, सतीश गुप्ता, संगीता पांडे , राकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
