किसान भवन परैया में जनता दरवार लगाकर जमीनी विवाद को किया गया निष्पादन
Correspondent.
प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में सोमवार को सरकार के निर्देश पर जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। शिविर में सबसे अधिक लोग भूमि संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे। अंचल अधिकारी केशव किशोर ने बताया कि अधिकांश आवेदन किसानों के जमीन के रसीद परिमार्जन, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व मामलों से संबंधित थे। उन्होंने सभी मामलों का मौके पर ही निष्पादन करने का प्रयास किया तथा शेष आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इसके अलावा बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। हालांकि शिविर में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद शिविर में अच्छी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।