भाजपा पार्टी की स्थापना राष्ट्रहित, सुशासन और गरीबों के कल्याण के उद्देश्य से की गई – राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता

WhatsApp Image 2026-04-06 at 12.54.50 PM

DHIRAJ.

कार्यकर्ताओं के समर्पण और नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया.

गया जी।भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता के द्वारा अपने आवास पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के संस्थापक नेताओं और कार्यकर्ताओं के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है।इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ध्वज आज केवल एक राजनीतिक दल का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की प्रगति, विकास और वैभव का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना राष्ट्रहित, सुशासन और गरीबों के कल्याण के उद्देश्य से की गई थी, जिसे आज पूरे देश में जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। आज भारत विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।