आकस्मिक निधन पर किया गया संवेदना व्यक्त
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी ( बिहार )-गया जी जिला के टिकारी प्रखंड अंतर्गत भोरी ग्राम कचहरी के लगातार रहे सरपंच दामोदर शर्मा के आकस्मिक निधन पर टिकारी सरपंच संघ के लोगो ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। मालूम हो की स्व दामोदर शर्मा लगातार 2006से अबतक सरपंच पद पर निर्वाचित रहे है इसके पूर्व 22वर्षो का कालखंड में भी सरपंच रहे थे।
शोक व्यक्त करने वाले में सरपंच रामाशीष प्रजापति, शिवबल्लभ मिश्र, इंद्रदेव यादव, अलख निरंजन कुमार, बिनोद शर्मा, रामनिवास ठाकुर, रविन्द्र सिंह, सुनील शर्मा, रामस्वरूप यादव, संजय दास, राजकुमार पासवान , पारस साव, रामदास सिंह, लालदेव सिंह,आदि का नाम शामिल है। लोगो ने निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
