राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम सम्पूर्ण देश में 45 दिनों तक जारी रहेगा -कॉंग्रेस

WhatsApp Image 2026-01-04 at 5.59.59 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-कॉंग्रेस पार्टी 10 जनवरी 2026 से 25 फ़रवरी 2026 यानी 45 दिनों तक मनरेगा बचाओ संग्राम चलाकर मनरेगा नाम को फिर से बहाल करने और इसके स्थान पर वीवी- जी राम जी कानून को वापस लेने की मांग को देश के गांव, वार्ड, पंचायत,प्रखंड, जिला, राज्य एवं राष्ट्र स्तर तक आवाज बुलंद करने का काम कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा करेंगे। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, एन एस यू आई के अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, इंटक के जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह, टिंकू गिरी, धर्मेन्द्र कुमार निराला, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार पासवान, आदि ने संयुक्त रूप से कहे . जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार गया जिला के 24 ग्रामीण प्रखंडों, 232 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगा कर अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी के संदेश को घर- घर, जन- जन में पहुचाने तथा मनरेगा को फिर से बहाल करने के आंदोलन को तेज किया जाएगा।

नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने बारह वर्ष के कार्यकाल में इतिहास बनाने की जगह इतिहास मिटाने का काम कर रही है, इसी कड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाने तथा इसे कमजोर करने का काम कर रही है, जिससे देशभर के करोड़ों मनरेगा मजदूरों में भयानक आक्रोश है।नेताओं ने कहा कि 08 जनवरी से प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी स्तर की तैयारी से मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरु हो कर 10 जनवरी को जिला स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस, 11 जनवरी को उपवास, 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर जनसंपर्क तथा सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल, 30 जनवरी वार्ड स्तरीय शांतिपूर्ण धरना, 31 जनवरी से 06 फरवरी जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना, 07 फरवरी से 15 फरवरी राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव, 16 फरवरी से 25 फरवरी रैलियां का कार्यक्रम आयोजित होगा.नेताओं ने कहा कि मनरेगा बचाओ तथा काम के अधिकार की रक्षा के राष्ट्रव्यापी अभियान में कॉंग्रेस, युवा कॉंग्रेस, एन एस यू आई, महिला कॉंग्रेस, कॉंग्रेस सेवा दल, इंटक, कॉंग्रेस किसान प्रकोष्ठ, पिछड़ा प्रकोष्ठ, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस अधिवक्ता प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस आई टी सेल सहित सभी कॉंग्रेसजन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में लगा जाये।