रांची विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो वी पी शरण बहुआयामी व्यक्तित्व थे – हृदयानंद मिश्र
विश्वनाथ आनंद.
पटना( बिहार /झारखंड )-रांची विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो वी पी शरण के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हृदयानंद मिश्र, एडवोकेट, सदस्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व,वरिष्ठ पत्रकार एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर डॉ. वी.पी. शरण के निधन से मर्माहत हूं। उन्होंने कहा किपत्रकारिता ,साहित्य , सामाजिक एवं राजनैतिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
शिबू सोरेन के मुख्यमंत्रित्व काल में मैंने इनके साथ मिलकर महागठबंधन सरकार का न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार किया था। मेरे मस्तिष्क पटल पर इनके साथ बिताए गए सैकड़ों सामाजिक एवं राजनैतिक गतिविधियां मेरे मस्तिष्क पटल पर अंकित है और सदा ही रहेगा।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को शक्ति दें।
