अलविदा जुम्मा पर 6 साल की बच्ची ने रखा रोज़ा

WhatsApp Image 2026-03-14 at 5.58.09 PM

DHIRAJ.

गया जी।मुकद्दस रमज़ान महीने के आखिरी जुम्मे यानी अलविदा जुम्मा के मौके पर एक छोटी सी बच्ची की इबादत चर्चा का विषय बन गई है। गया जिले के इतरा पंचायत की रहने वाली 6 साल की मायरा ने रोज़ा रखकर देश में अमन-चैन और सुकून के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।मासूम उम्र और पक्का इरादा… 6 साल की मायरा ने पूरे दिन का रोज़ा रखकर नमाज़ अदा की और अल्लाह के सामने हाथ उठाकर देश की खुशहाली और शांति की दुआ की। मायरा की यह मासूम इबादत इलाके में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि मायरा समाजसेवी डॉक्टर फखरे आलम की नतनी है। परिवार के लोगों का कहना है कि छोटी उम्र में ही मायरा को दीन-दुनिया की अच्छी तालीम दी जा रही है और वह खुशी-खुशी रोज़ा रखकर इबादत कर रही है।अलविदा जुम्मा के मौके पर मायरा की यह मासूम दुआ लोगों के लिए एक खूबसूरत पैगाम भी दे रही है—कि देश में हमेशा अमन, भाईचारा और सुकून कायम रहे।