पेट्रोल छिड़क कर युवक को जलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-13 at 7.25.41 PM

PREM.

थाना क्षेत्र के बगही पंचायत के टड़वा गांव में दो दिन पूर्व अर्जुन मल्लाह को पेट्रोल छिड़क कर आग से जलाने के मामले में वायरल हुए वीडियो पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके तहत गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर पीड़ित अर्जुन मल्लाह का फर्द बयान दर्ज किया गया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू यादव को लुटुआ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट का मामला दर्ज है।पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की गई और पीड़ित के बयान के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।