गयाजी जदयू के नए जिलाध्यक्ष बने अजय कुशवाहा! बधाई देनेवालों का लगा ताता

WhatsApp Image 2026-03-05 at 5.06.45 PM

धीरज कुमार गुप्ता .

गया जी।जनता दल यू गया के नए जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा को बनाया गया है। इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर दी है। जिला अध्यक्ष बनने की खबर आते ही जदयू गया के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर जाकर एवं फोन कर बधाई देनेवालों का ताता लग गया।अजय कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाकर संगठन की एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसे परिणाम तक ले जाएंगे और नेता नीतीश कुमार की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाना है। संगठन ही हमारी ताकत है। कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं।

जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने बताया कि अजय कुशवाहा की छवि साफ-सुथरी है। संगठन का लंबा अनुभव है। सभी समाज में पैठ है। पूरे गया जिला में बूथ कमेटी प्रबंधन, पंचायत और प्रखंड स्तर पर पार्टी की सक्रियता को बढ़ाया जाएगा ।बधाई देने वालों में विधायिका मनोरमा देवी, रोकी इ,पूर्व मंत्री विनोद यादव, पूर्व एमएससी अनुज सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू बर्नवाल, ज्योति दांगी,अलेकजेंडर खान,ज्योति दांगी, कुंडल वर्मा,धनंजय शर्मा,मधुसूदन राय ,अरुण राव, शंकर चौधरी, सोनम दास, शहजाद शाह, अजीत शर्मा, राकेश पांडे , बबन चंद्रवंशी,विनोद कुमार, जितेंद्र दास,पिंकी देवी, श्रीकांत प्रसाद, पूनम कुशवाहा , मितंबरा लोहड़े,कैलाश पासवान,राधेकांत शर्मा, बिना देवी, अवधेश प्रसाद, बृजराज पांडे, सतीश पटेल, लालजी प्रसाद, बलिराम चौधरी, मनोज कुशवाहा, अरविंद वर्मा एवं प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।