परैया में बड़ा हादसा टला: मोरहर नदी पुल के पास ऑटो गड्ढे में गिरा, कोई हताहत नहीं
PREM .
परैया (गया)। परैया थाना क्षेत्र में स्थित मोरहर नदी पुल के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पुल के समीप से गुजर रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो पुल पार करने के दौरान असंतुलित हो गया और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क से नीचे उतर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या चालक को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ऑो में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सड़क के किनारे बने गड्ढे और असंतुलन को हादसे का कारण माना जा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल और उसके आसपास की सड़क की मरम्मत कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।