गया जी के वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा रांची में सम्मानित किये गए
DHIRAJ.
गया जी।रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल द्वारा आयोजित इमेजिंग एक्सपो का समापन ‘फिर मिलेंगे ‘ के संकल्प के साथ आज समापन हो गया. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में राज्य के कोने -कोने से आये छायाकार पधारे थे. इस अवसर पर फोटोग्राफी वर्कशॉप के साथ फैशन शो भी आयोजित किये गए. साथ ही फोटोग्राफी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये विशिष्ट छायाकारों को सम्मानित भी किया गया है।.
बिहार के वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को विशेष रूप से आमंत्रित कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा शॉल -मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जाने माने छायाकार बापी घोसाल , सहित सी. के. पंडित उर्फ़ गब्बर जी तथा अन्य के द्वारा रूपक सिन्हा के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की है।
