रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज में अभिभावक शिक्षक छात्र संगोष्ठी का किया गया आयोजन
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)- गया जिला के बेलागंज प्रखंड स्थित रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज में अभिभावक शिक्षक छात्र संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम में उपस्थित हुए अभिभावकों को अभिवादन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम के कर कमलो के द्वारा किया गया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने कहा कि आप अपने बच्चों को समय विद्यालय भेजें. उनकी परीक्षा की तैयारी का अवलोकन करें .समय-समय पर उनके होमवर्क को देखें. और उनके खान-पान पोशाक रहन-सहन पर भी ध्यान देने की जरूरत है . उन्होंने हाल में वार्षिक परीक्षा होने वाली है इसमें इन्हें पढने के लिए प्रेरित करेंगे. जो भी विद्यार्थी विद्यालय में आते हैं उनके चौमुखी विकास के लिए क्या करना है हम लोग सतत प्रयास कर रहे हैं .
आपके सहयोग से ही विद्यार्थी को एक अच्छा इंसान विकासशील विद्यार्थी बनाने में हम सभी शिक्षक कामयाब होंगे . इस अवसर पर अभिभावकों से प्रधानाध्यापक सेट बैक भी लिया और कहां आपका विद्यालय आना आपके बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाया था. आप संपर्क कर विद्यालय क्लास टीचर से अपने बच्चों की जानकारी दें. और हम लोग का सहयोग करें. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक कन्हाई दास प्रेम रंजन कुमार रवि प्रकाश मालवीय सुनील कुमार रिजवान उल्ला, चंदन कुमार रीमा सिंह निशा कुमारी रिंकू कुमारी मानस कुमार सोनी कुमारी अंतरीना कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किया और अभिभावक से परीक्षा पर चर्चा किया l अंत में आज के प्रभारी ने आए हुए अभिभावकों को धन्यवाद व्यक्त किया l