टेकारी में चैतार गायन कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.17.03 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-टिकारी ग्रामीण संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर द्वारा टिकारी स्थित अपने आवास पर चैतार गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के कई प्रसिद्ध लोकगीत गायकों एवं कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।कार्यक्रम में मां तारा नगरी केसपा के लोकगीत गायक देवेन्द्र शर्मा उर्फ सीआरपी, रामानुज शर्मा उर्फ आडवाणी जी, दिनेश जी, सुबोध पासवान, भैरवा के व्यास, घंघौला के रामजी शर्मा, शिव जी, धर्मेन्द्र शर्मा सहित दर्जनों कलाकारों ने भाग लिया और पारंपरिक चैतार गीतों के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।आयोजक हिमांशु शेखर ने सभी कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हैप्पी किड्स विद्यालय के निदेशक संजय अथर्व ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के दौर में ग्रामीण संस्कृति धीरे-धीरे फीकी पड़ती जा रही है, ऐसे में इस तरह के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।वक्ताओं ने कहा कि भारत गांवों का देश है, लेकिन अब गांवों में भी शहर की संस्कृति का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में ग्रामीण परंपराओं और लोकसंस्कृति को बचाए रखना युवाओं का कर्तव्य है।इस अवसर पर रामेश्वर उच्च विद्यालय के प्राचार्य अबरार आलम, बीपीएन ग्लोबल स्कूल के निदेशक नामित राजा, चर्चित फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमित नारायण रघु, मुखिया प्रतिनिधि अमिताभ कुमार, पैक्स अध्यक्ष सुबोध शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।