12 अप्रैल को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बिहार प्रांत की बैठक
S.K.RAJIV.
पटना। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रांतीय अधिवेशन 12 अप्रैल को दानापुर क्लब में आयोजित किया जयगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह के द्वारा किया जायेगा। इस अधिवेशन में महासभा में राज्यों के प्रत्येक जिले से आए हुए प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बिहार की कार्यकारिणी घोषित किया जयेगा। डॉ. सुनील कुमार सिंह बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास में क्षत्रिय समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। क्षत्रिय समाज यदि एकजुट हो तो देश काफी तीव्र गति से विकास करेगा। क्योंकि यह समाज सिर्फ अपने बारे में नहीं बल्कि सभी के हितों की सोचता है और सभी के हितों की रक्षा भी करता है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि समाज में बिखरे हुए लोगों को एक मंच पर लाना और क्षत्रिय समाज की एकता को मजबूत करना। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एक संगठन है जो भारत में क्षत्रिय समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एक मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समुदाय की शैक्षिक उन्नति को बढ़ावा देना है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भारत भर के विभिन्न राज्यों में शाखाएं स्थापित की हैं, जिससे इसकी व्यापक पहुंच और प्रभाव हो सका है। इन शाखाओं के माध्यम से, संगठन स्थानीय मुद्दों को संबोधित कर सकता है और जमीनी स्तर पर समुदाय के कल्याण की दिशा में काम कर सकता है। प्रेस वार्ता में डॉ.(कैप्टेन)विजय शंकर सिंह,डॉ. सुशील सिंह, दीपक चौहान, प्रिया सिंह, राणा कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
भवदीय
डॉ. सुनील कुमार सिंह
बिहार प्रदेश अध्यक्ष
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
मोबाइल -9334157640
