जीबीएम कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरंभ- 2026’ का हुआ शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-06 at 7.26.44 PM

DHIRAJ.

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में 6 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चलने वाले दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘आरंभ – 2026’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य डॉ सीमा पटेल, विशिष्ट अतिथि कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो डॉ जावैद अशरफ़ एवं जगजीवन कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रजापति, डॉ ओंकार नाथ पटेल, एमयू से आमंत्रित डॉ मीनाक्षी, डॉ ज़बीन यास्मीन, घराना असोसिएट से आए हर्ष शर्मा सहित मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन करके किया है। एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवक हर्षिता मिश्रा, दीपशिखा मिश्रा एवं मुस्कान कुमारी ने महाविद्यालय कुलगीत की सुमधुर प्रस्तुति दी है। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र तथा मोमेंटो प्रदान करके किया है। प्रधानाचार्या ने स्वागत वक्तव्य में कार्यक्रम के संयोजन में विशेष भूमिका निभाने वाली छात्रा काव्या शर्मा, अन्या गुप्ता, आँचल कुमारी, वैष्णवी कुमारी, शिवानी सिंह, तनु प्रिया, शुभांगी मिश्रा, एनसीसी कैडेट एवं एनएसएस वॉलेंटियर श्रेया, अंजली, मनीषा, चाँदनी, विद्या, रिया, अंजली के प्रयासों की सराहना की। आरंभ 2026 के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारना बताया है। उत्सव में छात्रा आयेशा खान ने स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी है। छात्राओं ने डॉन्स, सिंगिंग, म्यूजिक, ड्रामा, स्ट्रीट प्ले, रैंप वॉक प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर भाग लिया है।

इस कार्यक्रम का संचालन काव्या एवं नव्या ने किया है। गायन प्रतियोगिता में कृतिका, नव्या, सानिया, प्रिया सिन्हा, श्रुति, कुमकुम, दिव्यांशी, काजल, जानवी ने भाग लिया है। नृत्य प्रतियोगिता में खुशी, नैन्सी, शिवानी, आरज़ू, अनोखी, प्रिया, श्रुति, सोनम, आकांक्षा, सौम्या, रितिका, अमीषा रानी, रिशू, शिवानी की प्रतिभागिता रही है। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ मीनाक्षी, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ नगमा शादाब, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ शुचि सिन्हा रहीं हैं। कल्चरल फेस्ट में महाविद्यालय परिसर में फूड स्टॉल्स भी लगाए गए हैं। उत्सव का आयोजन छात्राओं द्वारा एन्ट्री फीस द्वारा संग्रहित धनराशि से किया गया है।
इस कार्यक्रम में कोर समिति की सदस्य डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ नगमा शादाब, डॉ पूजा, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ सहदेब बाउरी, डॉ अफ्शां सुरैया, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ शबाना परवीन हुसैन, डॉ विजेता लाल, डॉ फातिमा, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा राय, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ वीणा कुमारी, डॉ किरण कुमारी, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ फरहीन वजीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ बनीता कुमारी, डॉ प्यारे माँझी, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ सुनीता कुमारी, प्रीति शेखर, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ सीता, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ प्रियंका, डॉ सपना पांडेय, डॉ प्रियंका पांडेय, डॉ सीमा कुमारी, डॉ रूही खातून, रेणु देवी, डॉ नुजहत जहां, अजय कुमार, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, तनवीर अली, सुनील कुमार, मोसन्ना जलाल, विक्रम कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, महेंद्र प्रताप सिंह, अजीत कुमार, विश्वकर्मा, उदय कुमार, रंजीत कुमार, रीता देवी की उपस्थिति रही है।