हम (सेक्युलर) पार्टी का सदस्यता महाअभियान बना जनविश्वास का आधार

WhatsApp Image 2026-04-04 at 7.42.40 PM

DHIRAJ.

गया जिला के विभिन्न प्रखंडों में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) द्वारा संचालित सदस्यता महाअभियान अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ निरंतर गति पकड़ रहा है। यह अभियान जनसंपर्क से आगे बढ़कर जनविश्वास और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। पार्टी अपनी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रखंड आमस के ग्राम पंचायत झरी स्थित सुकराड़ीह महादलित टोला में प्रखंड अध्यक्ष उदित भगता की अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहड़ा प्रखंड के दरियापुर पंचायत में भी सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।अतरी प्रखंड के नारावट पंचायत स्थित बनवासी नगर में आयोजित विशेष सदस्यता अभियान में 500 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की। इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक आदरणीय जीतन राम मांझी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री आदरणीय संतोष कुमार सुमन के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष नारायण मांझी, जिला संगठन सचिव सह अतरी विधानसभा प्रभारी राकेश कुमार, सागर कुमार, सदानंद प्रेमी, नीमचक बथानी प्रखंड अध्यक्ष अरुण मांझी, अतरी प्रखंड युवा अध्यक्ष चंदन कुमार, प्रमोद मांझी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, बेलागंज प्रखंड में आयोजित सदस्यता अभियान में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया है। इस अवसर पर बेलागंज प्रभारी दीना मांझी, राजेश मांझी, बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत मांझी, विनय मांझी, महिला जिला अध्यक्ष रूबी देवी, देवांती देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।
इसके साथ ही डुमरिया एवं इमामगंज प्रखंडों में भी यह अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है, जहां बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सदस्यता महाअभियान गया जिला में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) आने वाले समय में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।