हम (सेक्युलर) द्वारा वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरली में एक प्रभावशाली सदस्यता अभियान का सफल आयोजन किया

WhatsApp Image 2026-04-03 at 5.56.20 PM

DHIRAJ.

गया जी।गया जिला इकाई, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) द्वारा वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के मानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरली में एक प्रभावशाली एवं व्यापक सदस्यता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत लगभग 200 से 300 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपना अटूट विश्वास और समर्थन व्यक्त किया है।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वजीरगंज विधानसभा प्रभारी सह जिला प्रवक्ता श्री दिवाकर सिंह एवं युवा जिला अध्यक्ष सह वजीरगंज सह-प्रभारी श्री संतोष सागर ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) निरंतर सामाजिक न्याय, समावेशी विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हर हाल में पूरा किया जाए तथा संगठन की विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाया जाए।

नेताओं ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि यह सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़कर एक मजबूत और सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर हम सब मिलकर आदरणीय श्री जीतन राम मांझी एवं डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व को और अधिक सुदृढ़ बना सकते हैं तथा प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
इसी क्रम में वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंगरामा पतेर ग्राम में भी सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली है। इस अभियान में मुख्य रूप से वजीरगंज प्रखंड अध्यक्ष रामबली मांझी, वजीरगंज मीडिया प्रभारी दयाल मांझी एवं सावित्री देवी उपस्थित रहीं। सभी ने संगठन की मजबूती एवं विस्तार हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर हरली ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में सिकंदर मांझी, किशोरी मांझी, मोहन मांझी सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे हैं। सभी ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया है।यह सफल सदस्यता अभियान वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के बढ़ते जनाधार, संगठनात्मक मजबूती एवं जनविश्वास का स्पष्ट प्रमाण है, जो आने वाले समय में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण परिणाम देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।