कटारी एवं मुस्तफाबाद मौजा की भूमि से संबंधित विषय पर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-01 at 8.02.14 PM

DHIRAJ.

गया जी।बिहार राज्य आवास बोर्ड, गया जी प्रमंडल अंतर्गत कटारी एवं मुस्तफाबाद मौजा की भूमि से संबंधित विषय पर आज अध्यक्ष, बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने अधिकारियों के साथ गयाजी जिला अतिथि गृह में अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की गहन जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।इस बैठक में यह जानकारी दी गई कि इस भूमि पर पीपीपी मोड में प्रस्तावित योजना को लेकर विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श जारी है और विभागीय निर्देशों के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप शीघ्र पूरी की जाएं, ताकि क्षेत्र के समुचित विकास को गति मिल सके।इस बैठक के बाद डॉ. प्रेम कुमार ने संबंधित भूमि का स्थल निरीक्षण भी किया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भू-स्थिति, पहुंच मार्ग, स्थानीय आवश्यकताओं एवं संभावित विकास कार्यों का जायजा लिया है। इस क्रम में यह भी अवगत कराया गया कि सड़क के उत्तर दिशा में विभाग द्वारा प्लान की गई भूमि है, जबकि दक्षिण दिशा में नॉन-प्लान क्षेत्र प्रस्तावित है। नॉन-प्लान क्षेत्र में दो से तीन पार्कों के निर्माण का प्रस्ताव है।
अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस प्रस्तावित तीन पार्कों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत अनुशंसा करने की बात कही, जिससे क्षेत्र में हरित क्षेत्र का विस्तार एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।सरकार का उद्देश्य योजनाओं के माध्यम से शहरी विकास को गति देना और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं बिहार राज्य आवास बोर्ड के अधिकारी,राजनंदन प्रसाद गांधी, पम्मी सिंह,शंभु यादव,पप्पू चंद्रवंशी, विक्की शर्मा, मनोज कुमार, राजकुमार जी, जितेंद्र कुमार, गौतम कुमार, दीनानाथ प्रसाद सहित स्थानीय लोग उपस्थित

You may have missed