समाजसेवी कृष्णा माँझी को श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2026-03-30 at 6.49.55 PM

PREM.

परैया : प्रखण्ड के परैया खुर्द पंचायत में समाजसेवी कृष्णा माँझी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित हुए। सभा का माहौल भावुक रहा और सभी ने दिवंगत समाजसेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर परैया खुर्द पंचायत के मुखिया श्री सुनील कुमार दाँगी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गरीब परिवार की सहायता कर उनका सम्मान बचाने का कार्य किया। उनके इस कदम की लोगों ने सराहना की।हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की महिला नेत्री सुषमा कुमारी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सभा में मांझीयावा पंचायत के मुखिया पति श्री राजकुमार दाँगी, वार्ड संख्या 10 के पूर्व वार्ड सदस्य श्री बृक्ष माँझी, जदयू नेता विरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, हम के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर माँझी तथा कुर्मावा पंचायत के पूर्व मुखिया श्री विलास माँझी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने कृष्णा माँझी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।