अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट की बैठक में नई कार्यकारिणी का किया गया गठन
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद (बिहार)-अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट), जिला इकाई औरंगाबाद की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के सचिव योगेन्द्र कुमार ने किया। बैठक में संघ से जुड़े परिचारी एवं परिचारी (विशिष्ट) संवर्ग के सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई।बैठक की शुरुआत संघ के सचिव द्वारा उपस्थित सदस्यों के स्वागत के साथ की गई। इसके उपरांत समाहरणालय औरंगाबाद संवर्ग के परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) संघ के चुनाव की प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी की गई। चुनाव के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।चुनाव में संजय कुमार सिंह को सचिव तथा नागेन्द्र कुमार को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजु ठाकुर, सियाराम सिंह, उपेन्द्र नाथ ठाकुर एवं श्रीमती मिनाक्षी चटर्जी का चयन किया गया। संयुक्त सचिव के रूप में राकेश कुमार सिन्हा, श्रीराम, विश्वनाथ कुमार आनंद एवं अजय कुमार मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र चौधरी एवं सुशील कुमार को चुना गया। कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी राकेश कुमार सिन्हा को दी गई। जिला संयोजक के रूप में श्रीमती मीना कुमारी एवं श्रीमती रूमाना प्रवीण का चयन किया गया। संघ के मुख्य संरक्षक के रूप में मो० शमशाद, श्रीमती राजन्ती देवी एवं राजेन्द्र प्रसाद को मनोनीत किया गया। वहीं मीडिया सेल की जिम्मेदारी हिमांशु कुमार को सौंपी गई.बैठक में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया.