बिहार के गयाजी में श्रीरामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

WhatsApp Image 2026-03-28 at 5.32.11 PM

DHIRAJ.

बिहार के गयाजी में श्रीरामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं.गया नगर निगम के वार्ड संख्या-19 में महिला पार्षद मुन्नी देवी एवं भाजपा नेता मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी खास रही। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और पूरे जोश के साथ जुलूस को भव्यता प्रदान की।इस दौरान बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ तलवारबाजी कर कार्यक्रम में अलग ही उत्साह भर दिया। उनके इस प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा।

शोभायात्रा की सबसे खास झलक तब देखने को मिली, जब महज 5 साल की एक बच्ची ने तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। उसकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर हर कोई हैरान रह गया और लोगों ने उसकी जमकर सराहना की।इसके अलावा राम भक्तों के स्वागत में भाजपा नेता मनीष पंकज के द्वारा चना, शरबत और फल का वितरण किया गया।वहीं विभिन्न संगठनों और समितियों द्वारा भी शहर में कई जुलूस निकाले गए। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां श्रद्धालुओं के लिए शरबत और चना का वितरण किया गया।पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जय श्रीराम के नारों से गूंजते गयाजी में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया।