किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभु यादव के नेतृत्व में घाटो का निरीक्षण किया गया, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया की बढाई

WhatsApp Image 2026-03-24 at 8.07.56 PM

DHIRAJ .

गया जी।हिंदुओं का महान त्यौहार छठ पूजा में घाटों एवं सड़कों का सफाई व्यवस्था एवं घाटों पर पानी की संग्रह हेतु गढो की खुदाई ् पेयजल की व्यवस्था करने हेतु बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार के निर्देशानुसार भाजपा के नेताओं एवं समाजसेवीयो का एक दल रामशिला धोबिया घाट एवं किरानी घाट बिंदेश्वरी घाट महादेव घाट शाहिद वार्ड नंबर 5 के सूरज तलाव का निरीक्षण किया गया है इस निरीक्षण के क्रम में सभी घाटों एवं स्थान पर जिला प्रशासन एवं नगर आयुक्त के द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई है। लेकिन रामशिला धोबिया घाट के निकट नदी में पानी संग्रह हेतु जो गड्ढा खोदा गया है उसे और लंबा करने एवं घाट पर सफाई व्यवस्था और करने के संबंध में जिला प्रशासन एवं नगर आयुक्त को जानकारी दिया गया साथ ही विभिन्न घाटों पर पेयजल की व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया गया है.

जिस विषय में जिला प्रशासन एवं नगर आयुक्त के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तरह की व्यवस्था करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया और कार्य रूप में सभी कार्य प्रारंभ हो गया है ।विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार जी ने भी जिला प्रशासन को अपने स्तर से निर्देशित किए हैं जिसके आलोक में विभिन्न घाटों एवं सड़कों पर छठ पूजा में जो भी जरूरी आवश्यकता है उसे पूरा किया जा रहा है।।घाटो एवं सड़कों का निरीक्षण के क्रम में देखा गया कि सभी स्थानों पर अच्छा व्यवस्था किया गया है इसके लिए जिला प्रशासन एवं नगर आयुक्त म बधाई के पात्र हैं।निरीक्षण टीम में मुख्य रूप से जिला नागरिक परिषद के सदस्य राजनंदन प्रसाद गांधी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू यादव जिला महामंत्री शिव नारायण सिंह आईटी सेल के संयोजक राकेश कुमार भाजपा नेता जितेंद्र यादव वर्मा जी सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य समाज सेवी उपस्थित रहे हैं।