रामकथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, साध्वी शैलप्रिया पांडेय ने बताया श्रीराम का आदर्श जीवन

WhatsApp Image 2026-03-24 at 5.21.30 PM

CHANDRAMOHAN.
बिक्रमगंज।बिक्रमगंज नगर के सासाराम रोड स्थित सब्जी मंडी के समीप मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम चरित्र मानस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या धाम से आई कथावाचक साध्वी शैलप्रिया पांडेय ने मंगलवार को अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम के जीवन को मयार्दा, त्याग और कर्तव्यपालन की सर्वोच्च मिसाल बताया। कहा कि पिता की आज्ञा का पालन, परिवार के प्रति समर्पण और प्रजा के प्रति जिम्मेदारी – हर रूप में श्रीराम ने आदर्श स्थापित किए, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

उन्होंने रामचरितमानस के प्रसंगों को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हुए कहा कि मयार्दा का पालन ही मनुष्य को महान बनाता है। उनके प्रवचन के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीरामह्न के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। आयोजकों के अनुसार कथा 26 मार्च तक जारी रहेगी, जिसमें प्रतिदिन श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्रदान करते है।