डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई जयंती
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार)-टिकारी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष नाथुन पासवान की अध्यक्षता में महान समाजवादी नेता एवं चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर लोहिया फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. मुंद्रिका प्रसाद नायक ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. लोहिया लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे हितैषी थे।
उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए समाज में समानता, न्याय और लोकतंत्र की मजबूती के लिए आजीवन संघर्ष किया।कार्यक्रम में चंद्रदेव पासवान, पूर्व मुखिया राम लखन भगत, सरयू पासवान, मोहन राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. लोहिया के विचारों को अपनाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
