गया जी के समग्र विकास को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में पहुंचे गया जी

WhatsApp Image 2026-03-20 at 5.36.54 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-गया जी के समग्र विकास को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में गयाजी पहुंचे।इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की आधारशिला रखी तथा कई योजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें गया जी की जनता को समर्पित किया.मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया, लाभुकों से संवाद किया और उन्हें चेक वितरित किए।इसी क्रम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए गयाजी एवं बिहार के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने वर्ष 2005 के पूर्व और वर्तमान बिहार की तुलना करते हुए बताया कि आज राज्य के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है और अब समय है मिलकर “विकसित बिहार” के लक्ष्य को साकार करने का।इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, माननीय उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, माननीय मंत्री विजय कुमार चौधरी, दिलीप जायसवाल, बेलागंज से विधायक श्रीमती मनोरमा देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।