शहीद ए आज़म भगत सिंह सामाजिक विकास संस्थान की कार्यकारिणी समिति की विस्तारित बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2026-03-14 at 4.46.15 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद ( बिहार):-शहीद-ए-आजम भगत सिंह सामाजिक विकास संस्थान की कार्यकारिणी समिति की एक विस्तारित बैठक यहां शहीद भगत सिंह नगर (गुलजारपुर के निकट),दाऊदनगर में स्थित संस्थान के सचिव- सत्येन्द्र कुमार के आवास पर हुई जिसमें आगामी 23 मार्च 2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं उनके दो साथियों- राजगुरु और सुखदेव का शहादत-दिवस इसी हॉल में समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया ।इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्थानीय स्तर पर मौजूद प्रसिद्ध सामाजिक-राजनीतिक हस्तियों,स्थानीय शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों,शिक्षा-प्रेमियों,छात्र-नौजवानों एवं अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ साथ आम जनता को भी आमंत्रित किया जाएगा ।

इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नासरीगंज-दाऊदनगर के बीच बने सोन पुल का नामकरण “शहीद भगत सिंह सेतु” करने हेतु संस्थान द्वारा वर्षों पूर्व से किए जा रहे प्रयासों को 23 मार्च 2026 के बाद और तेज किया जाएगा ! साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि शहीद भगत सिंह और उनके दो साथियों- राजगुरु एवं सुखदेव के नाम पर शहर में “शहीद-पार्क” सह स्मारक बनवाने की मांग सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से किया जाएगा और इसके लिए संस्थान की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा ।आज की इस बैठक में संस्थान के अध्यक्ष- कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी तथा सचिव- सत्येन्द्र कुमार के अलावा संयुक्त सचिव- राजकमल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष-संजय कुमार सिंह,कार्यकारिणी सदस्य- बिरजू चौधरी, अवधेश कुमार,प्रह्लाद प्रसाद, दाऊदनगर के पूर्व चेयरमैन धर्मेन्द्र कुमार,कृष्णानंद किशोर,पवन कुमार, राजू कुमार,चनार्दन चौधरी, विवेकचंद्र सैनी,इत्यादि सदस्यों ने भाग लिया । इस बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष कृष्णा प्र चंद्रवंशी ने किया जबकि संचालन संस्थान के सचिव सत्येन्द्र कुमार ने किया ।आगामी 30 मार्च 2026 को हर वर्ष की भर्ती इस वर्ष भी शहीद ए आज़म भगत सिंह एवं उनके दो साथियों राजगुरु एवं सुखदेव का मनाया जाएगा शहादत दिवस-सत्येंद्र कुमार.