स्थानीय विधायक के शिकायत पर गया – रफीगंज से परैया झखड़ा बिगहा सडक की हुईं जांच

PREM KUMAR.

गयाजी (परैया ): गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र गया – रफीगंज मुख्यमार्ग से परैया झखड़ा बिगहा को स्थानीय विधायक के शिकायत पर रविवार को गया के अधीक्षक अभियंता प्रेम प्रकाश रंजन के पूरा टीमों के साथ सडक की जांच की गई उन्होंने मटेरियल की गुणवता, अलकतरा और गिट्टी के मिश्रण का अनुपात, सडक की मोटाई, डीपीआर के अनुसार तय इंच में बनी है या नहीं, सडक की किनारो की मजबूती, फ्लैक निर्माण सही हुआ है या नहीं,

ताकि बारिश में सडक न कटे, समतलीकरण, जलजमाव से बचने के लिए ढलान और समतलता की जांच की जाती है इस तरह के जांच से ठीकदारों की जवाबदेही तय होती है, बल्कि भविष्य में सडक के लम्बे समय तक टिकने की गारंटी भी बढ़ जाती है जांच के दरमियान सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार, टिकारी के सहायक अभियंता अशोक कुमार, लैव एसडीओ ओमप्रकाश कुमार, विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार और परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार मौजूद रहे.