प्रयाग नारायण सिंह की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार)-गांधीवादी विचारक, चिंतक, धर्मसुधारक एवं समाजसेवी स्व. प्रयाग नारायण सिंह की 11वीं पुण्यतिथि समारोह श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अतुलनीय सामाजिक योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक अजय दांगी, आयोजक हिमांशु शेखर, सुभाष यादव, सतेन्द्र नारायण, बृजमोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आयोजनकर्ता हिमांशु शेखर ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया।स्मृति समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजय दांगी ने कहा कि आज के समाज को स्व. प्रयाग नारायण सिंह द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा के प्रसार हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों की स्थापना में अहम भूमिका निभाई तथा समाज में व्याप्त धार्मिक कुरीति बलि प्रथा को समाप्त कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया। विधायक ने कहा कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस सभा का संचालन पत्रकार संजय अथर्व एवं बी. पी. एन. ग्लोबल स्कूल के निदेशक नामित राजा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु शेखर ने किया।
इस अवसर पर आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। चिकित्सा शिविर में डॉ. विश्वमूर्ति मिश्रा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अपराजिता कुमारी, डॉ. बी.डी. शर्मा, डॉ. कृतिका अग्रवाल, डॉ अनुराग कुमार, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ. आनंद राज, डॉ. गजेन्द्र सिंह, डॉ. अमित नारायण रघु एवं डॉ. ऋचा कुमारी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी की ओर से मरीजों के लिए दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
समारोह में प्रो. मुन्द्रिका प्रसाद नायक, डॉ उपेन्द्र नारायण शर्मा, पूर्व जिला पार्षद रवीश कुमार, पूर्व पत्याशी सुमंत कुमार, विनोद शर्मा, नागेंद्र सिंह, बेचन चंद्रवंशी, अमिताभ कुमार, स्वामी विवेकानंद मिशन स्कूल के निदेशक मुकेश सिंह, रामाधार सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।