स्वर्गीय प्रयाग नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन- हिमांशु शेखर
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार)- गयाजी जिला के टिकरी अनुमंडल स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल केसपा के प्रांगण में गांधीवादी विचारक चिंतक धर्म सुधारक एवं समाजसेवी स्वर्गीय प्रयाग नारायण सिंह जी की पुण्यतिथि दिन मंगलवार समय 11:00 से 3:00 मनाया जाएगा. उक्त जानकारी मां निर्दोष सेवा केंद्र के सचिव ई. हिमांशु शेखर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही.
उन्होंने जारी विज्ञप्ति में आगे कहा है कि स्वर्गीय प्रयाग नारायण सिंह के पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें काफी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित होंगे.