भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भारत रत्न का असली हकदार- कांग्रेस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर काँग्रेसजनों ने उन्हें भारतरत्न का असली हकदार बताया “. कांग्रेस जनों ने कहा कि भारत के आर्थिक सुधारों के प्रणेता, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की दूसरी पुण्यतिथि गयाजी के स्थानीय अनुग्रह नारायण रोड स्थित दुबे आश्रम में मनाई गई।सर्वप्रथम डॉक्टर मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू , पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, प्रद्युम्न दुबे, धर्मेंद्र कुमार निराला, शिव कुमार चौरसिया, राहुल चंद्रवंशी, रूपेश चौधरी, अशोक राम, उदय शंकर पालित, आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह प्रख्यात विद्वान, रिजर्व बैंक के गवर्नर.
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के साथ-साथ देश के 10 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में भारत को विकसित देशों की शृंखला में लाने का काम किया।नेताओं ने कहा कि मनमोहन सिंह जिन्हें भारत के आर्थिक विकास के प्रणेता कहा जाता है, तथा आज भी देश उन्हीं के बताए रास्ते पर दिन दुगना, रात चौगुना विकास कर रहा है।नेताओं ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह के पास भारतरत्न मिलने की सभी अहर्ताओं के बाद भी इन्हें मरणोपरांत अभी तक नहीं मिलना शोचनीय बात है।नेताओं ने केंद्र सरकार से डॉक्टर मनमोहन सिंह की प्रतिमा दिल्ली स्थित रिजर्व बैंक एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग परिसर में इनका आदमकद प्रतिमा लगाने एवं इन्हें भारतरत्न देने की मांग किया।