पत्रकार मधुरेश प्रियदर्शी के निधन पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का अनोखा श्रद्धांजलि
विश्वनाथ आनंद .
पटना( बिहार )-मोतिहारी केसरिया के दरमाहां पंचायत निवासी, संघर्षशील, लोकप्रिय और सम्मानित पत्रकार मधुरेश प्रियदर्शी के असामायिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गयी। शुक्रवार की अहले सुबह शोशल मिडिया पर इसकी जानकारी मिलते ही आहत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्तों पर पत्रकार मधुरेश प्रियदर्शी का तस्वीर उकेर लिखा शत शत नमन ओम शांति। मधुरेंद्र अपनी इस अनोखी कलाकृति के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी हैं। वही सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें।बता दें कि पत्रकार मधुरेश प्रियदर्शी के असमायिक निधन से चंपारण की पत्रकारिता ने एक साहसी, निडर और सच्चाई के प्रहरी को खो दिया है।
उनका कलम ने हमेशा जनहित में आवाज़ उठाई और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी रही। उनका का निधन 07 अगस्त को गुरुवार की शाम हार्ट अटैक होने के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल हो गयी। उनका तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था।गौरतलब हो कि मधुरेश प्रियदर्शी एक प्रखर, कुशल व निर्भीक पत्रकार के साथ अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के पूर्व कुशल कार्यकर्त्ता और बिहार पत्रकार प्रेस परिषद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के साथ विराट रामायण मंदिर निर्माण समिति के सक्रिय सदस्य भी थे।मौके पर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के सम्मानित वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने मधुरेश प्रियदर्शी के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए मौन धारण कर दिगवंत आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
