पंडित मदन मोहन मालवीय व पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कंबल का किया गया वितरण- प्रदीप शर्मा
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार/ झारखंड )-विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अत्यधिक ठंड को देखते हुए,माननीय पंडित मदन मोहन मालवीय एवं माननीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म उत्सव पर अत्यधिक ठण्ड को देखते हुए आयोजित कार्यक्रम में जरूरत मंदो के बीच में विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के तरफ से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी कड़ाके की हार्ड कपाने वालीं ठंड व कोहरे से कप कपाते असहाय एवं जरूरत मंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया . इस संबंध में प्रदीप शर्मा ने कहा कि पुराना बस स्टैंड, रामगढ़ रेल्वे स्टेशन, सुभाष चौक, सब्जी मंडी इत्यादि जगहों पर 25 जरूरत मंदो के बीच 25 कंबल वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि आगे भी उपरोक्त कार्यक्रम जारी रहेगा l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश महिला उपाध्यक्ष इला रानी पाठक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेश मिश्रा व नवीन पाठक,जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, जिला महासचिव अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, संरक्षक कमल शर्मा , नीरज शर्मा , विश्व ब्राह्मण संघ के सुरेंद्र पांडेय एवं नवीन पांडेय , प्रमोद तिवारी,स्मृति शोरव इत्यादि अनेकों लोग उपस्थित थे. l इला रानी पाठक ने कहा नर सेवा नारायण सेवा के बराबर हैl अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने किया l सभी ने कार्यक्रम को रहा .
