परैया में गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आयोजन
PREM KUMAR.
परैया (गया) – प्रखंड क्षेत्र के परैया में गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। मैच का संचालन नौसाद मलिक एवं सांसद प्रतिनिधि अशोक दाँगी द्वारा किया गया। सोमवार को खेले गए मुकाबले में परैया मगध स्पोर्टिंग क्लब और बारा चाकंद की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश पाण्डेय (राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) एवं नरोमा हॉस्पिटल के डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।मैच बेहद कांटे का रहा।
निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच जीत-हार का फैसला नहीं हो सका, जिसके बाद मुकाबले का निर्णय डाइब्रेकर से हुआ। डाइब्रेकर में परैया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल से बारा चाकंद को पराजित कर जीत अपने नाम की।इस अवसर पर समाजसेवी प्रिन्स कुमार, राहुल रंजन, प्रमुख जितेन्द्र नारायण, पूर्व प्रमुख लालदेव यादव, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच रणविजय सिंह, रवि पाल, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों में मैच को लेकर भारी उत्साह देखा गया।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के खेल आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है तथा आपसी भाईचारा मजबूत होता है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।