नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जय हिंद एवं तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा आज भी प्रासंगिक-कॉंग्रेस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार )-आजाद हिन्द फौज के संस्थापक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, स्वतन्त्रता आंदोलन के अग्रणी नेता सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती गया के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में मनाई गई.सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
PLS.SUBSCRIBE THIS DEVOTIONAL HANNEL—-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, दामोदर गोस्वामी, डॉ मदन कुमार सिन्हा, टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, विनोद बनारसी, शिव कुमार चौरसिया, मोहम्मद शमसुदिन, सुजीत गुप्ता, रमेश प्रसाद आदि ने कहा कि भारत के आजादी के अग्रणी नेता सुभाष चंद्र बोस का परिचालित नारा जय हिंद तथा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा आज भी प्रासंगिक है।नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्र जीवन से लेकर अंतिम समय तक अंग्रेजों के छक्का छुडाने तथा दूसरे विश्वयुद्ध में भी अपना अमिट छाप छोड़ने का काम किए थे।नेताओं ने कहा कि आज हम कॉंग्रेसजन अपने को गौरवांवित महसूस करते हैं कि हमारे पार्टी के दो- दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस रह चुके हैं।