अर्जक संघ का सम्मेलन बोधगया में प्रारंभ मानववाद लाने के लिए संघर्ष करता रहेगा अर्जक संघ – शिव कुमार भारती
DHIRAJ.
बोधगया। देश में व्याप्त अंधविश्वास,सामाजिक सांस्कृतिक और आर्थिक विषमता को मिटाकर मानववाद स्थापित होने तक अर्जक संघ संघर्ष करता रहेगा।इसमें हमारे संगठन के कई लोगों ने कुर्बानी दी है। उक्त बातें आज बोधगया के बकरौर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अर्जक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो शिवकुमार भारती ने कही।उन्होंने कहा कि संविधान लागू हुए 76 वर्ष बीत जाने के बावजूद आजतक मौलिक अधिकारों के प्रति आम जनता जागरूक नहीं हो सकी जो चिंता की बात है। तथाकथित नेता इसके लिए जिम्मेवार है।प्रहलाद राय की अध्यक्षता में आयोजित जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अभी भी समाज में ऊंच नीच की भावना है।अनर्जक लोग नहीं चाहते कि अर्जकों को उनका अधिकार मिले। इसलिए वे धर्म ,जाति ,भाषा, क्षेत्र आदि में उलझाकर
रख रहे हैं।
सम्मेलन का संचालन जिला मंत्री बिनोद विरोधी ने की।
प्रो राम कृष्ण प्रसाद यादव ने कहा कि तथाकथित धार्मिक ग्रंथों में ही ऊंच नीच की व्यवस्था लिखी हुई है ।जब तक हम उसे मानते रहेंगे तबतक हम गुलाम बने रहेंगे।
सम्मेलन को अन्य अर्जकों के अलावा उपेन्द्र पथिक ,बीरेंद्र अर्जक, राघवेंद्र नारायण यादव, ब्रजभूषण प्रसाद,नागेन्द्र यादव, आदि ने भी ब्राह्मणवादी आचार विचार ,संस्कार और त्यौहार को नकारकर मानववादी विचार ,आचार, संस्कार और त्यौहार अपनाने पर बल दिया।
स्वागताध्यक्ष कमलेश कुमार वर्मा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
सम्मेलन की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना और अर्जक संघ की प्रस्तावना पढ़ने से हुई।
अर्जक गायक परमेश्वर प्रसाद, ललिता कुमारी आदि ने अपने गायन के माध्यम से मानववाद लाने पर जोर दिया।
उतर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और राकेश मौर्य भी आए हुए हैं जिनका भाषण सम्मेलन के दूसरे दिन होगा। जादू,नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
