रुद्र कपाल भैरव मंदिर गोदावरी गया जी में बटुक हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री भैरव महायज्ञ का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2026-04-02 at 5.31.31 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-गया जी के रुद्र कपाल भैरव मंदिर गोदावरी में बट्टूक हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री भैरव महायज्ञ का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हो गया. बताते चलें कि आगामी दिनांक- 15 .6 .2026 से दिनांक- 24. 6 .2026 तक महायज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस संबंध में राकेश कुमार मिश्रा ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि आज दिनांक-02-04-2026 दिन गुरुवार स्थान रुद्र कपाल भैरवमंदिर गोदावरी गया जी में बटुकहनुमत प्राणप्रतिष्ठा सह श्री भैरव महायज्ञ का ध्वजारोहण का कार्य सम्पन्न किया गया.अब दिनांक:-15/06/2026 से 24/06/2026 तक महायज्ञ चलेगी .

आज ध्वजारोहण पुजारी सह आयोजक दीपक पाठक ध्वजारोहण कार्यक्रम किए . उन्होंने आगे कहा कि आचार्य कुमुद रंजन विधि-विधान मंत्रो उच्चारण के साथ ध्वजारोहण कार्य सम्पन्न किया .जिसमें यज्ञकर्ता महंत प्रचंड बाबा सियाशरण दास ,गोदावरी की ग्रामीण जनता और डॉ रविंद्र कुमार,डॉ दिनेश प्रसाद, रंजीत पाठक,संजय मिश्रा,राजु प्रकाश वर्मा,रविऋद्र मिश्रा,डॉ राकेश कुमार वर्मा,प्रकाश वर्म,विनोद यादव,सतेंद्र वर्मा उर्फ सत्तु बाबू राम यादव मुख्य रूप से शामिल रहे.

You may have missed