चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पर प्रमोद भदानी बनने पर गया के व्यापारिक समुदाय के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम

WhatsApp Image 2026-03-30 at 5.46.35 PM

DHIRAJ.

गया के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा तथा व्यापारिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ एवं विकासशील बनेगा- राजेंद्र अधिवक्ता संतोष ठाकुर

गया जी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार के निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष पंकज मिश्रा ने उनसे भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमोद कुमार का चयन गया के व्यापारिक समुदाय के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम है।मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रमोद कुमार लंबे समय से व्यापारियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं और उनके अनुभव तथा नेतृत्व क्षमता से चैम्बर ऑफ कॉमर्स को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गया के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा तथा व्यापारिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ एवं विकासशील बनेगा।उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में व्यापारिक क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं, जिनका समाधान संवाद, समन्वय और प्रभावी नेतृत्व से ही संभव है। प्रमोद कुमार के नेतृत्व में व्यापारियों को एक मजबूत मंच मिलेगा, जिससे उनकी आवाज प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गया के व्यापारिक विकास, रोजगार सृजन तथा स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई है। मनीष पंकज मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि चैम्बर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से व्यापारियों को नई योजनाओं और अवसरों से जोड़ा जाएगा। पुनः प्रमोद कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और कहा कि उनका नेतृत्व गया के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।