रामनवमी का पर्व हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। – विधानसभा अध्यक्ष
DHIRAJ.
समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका- डा प्रेम कुमार*
गया जी।गया थीके आजाद पार्क में श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं तथा शोभा यात्रा की गरिमा और भव्यता की सराहना की है।
अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्शों, मर्यादा और त्याग का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने आगे कहा कि गयाजी की पावन धरती सदैव से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र रही है, जहां इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता को और सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है।इस दौरान शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं। पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंजायमान रहा, जिससे धार्मिक उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला है।इस मौके पर श्री रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष राजू वर्णवाल, अनिल स्वामी अनंत धीश अमन, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा,श्री रामनवमी शोभा यात्रा के संजु साव, कौशलेंद्र नारायण आदी काफी संख्या में महिला पुरुष उपिस्थति थे
